जोधपुर : एक ही शख्स को महिला ने तीन बार ठहराया दुष्कर्म का आरोपी, हर बार अलग थाने में कराई रिपोर्ट

By: Ankur Sat, 06 Mar 2021 5:55:45

जोधपुर : एक ही शख्स को महिला ने तीन बार ठहराया दुष्कर्म का आरोपी, हर बार अलग थाने में कराई रिपोर्ट

जोधपुर के बोरानाडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें महिला ने एक शख्स पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। हैरान करने वाला यह रहा कि महिला ने इस शख्स पर तीसरी बार दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं और तीनों बार अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पूर्व में एक केस में चालान हो रखा है, तो दूसरी में एफआर लग चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी व पीडि़ता दोनों ही शादीशुदा है। महिला ने इस युवक के खिलाफ प्रतापनगर थाने 2018 में इसी तरह का केस दर्ज करवाया था। वहीं 2020 को देवनगर थाने में दर्ज करवाया था। देवनगर थाने में एफआर लग चुकी है और प्रतापनगर केस में चालान हो रखा है।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 4 जनवरी को उसका परिचित युवक उसे बोरानाडा स्थित एक होटल में लेकर गया जहां पर उससे दुष्कर्म किया गया। पुलिस के अनुसार डीसीपी कार्यालय से मिले परिवाद पर यह केस दर्ज किया गया है। घटना को लेकर अब जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :

# कोटा : नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रक की केबिन से बरामद हुआ 73 किलो गांजा

# नागौर : अवैध बजरी खनन मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 5 आरोपी, जब्त किए गए पांच वाहन

# जोधपुर : पकड़ा गया मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला बदमाश, जब्त किए 13 मोबाइल

# जयपुर : लालच पड़ा 2 लाख रुपए भारी, अधिक पैसे के चक्कर में दिया झांसा

# नीमकाथाना : पकडे गए अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले पपला गैंग के 2 तस्कर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com